साहिबगंज में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिवस


Sahibganj News : साहिबगंज में जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के जन्मदिन को नहीं मानने का फैसला किया गया। साथ ही आज के दिन को सेवा दिवस के रूप मनाते हुए पूरे जिला में कई प्रकार से लोगों की मदद और सेवा किया गया।

साहिबगंज में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिवस

सर्वप्रथम जिला कमिटी के जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा के नेतृत्व में साहेबगंज सदर अस्पताल जाकर  मरीजों के बीच दूध, अंडा, ब्रेड, साबुन और मास्क का वितरण किया गया। फिर अस्पताल में उपस्थित सारे लोगों के बीच मास्क का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम के पश्चात 26 दिन लगातार चल रहे नेहरू किचन से भोजन लाकर जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा साहेबगंज स्टेशन परिसर में सैकड़ों गरीबों को दिन का भोजन कराया गया और उन सबों को मास्क भी दिया गया।

साहेबगंज स्टेशन पर उपस्थित लोगों के बीच मास्क वितरण किया गया। पूरे जिले में 22 स्थानों पर सेवा दिवस मनाया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा के साथ प्रदेश प्रतिनिधि मुर्शाद अली, उपाध्यक्ष विजय वर्मा, जिला सचिव क्रमशः सरफ़राज़ आलम,


नित्यानंद गुप्ता, मो. सलाउद्दीन, संगठन सचिव रामजी वर्मा, नगर महासचिव मो. शकील, सेवादल प्रमुख अल्ताफ हुसैन,अजित कुमार यादव, नेहाल अंसारी, रियाजुल अंसारी, सद्दाम अंसारी, रेहान आलम, पूर्णिमा पासवान, नीता पासवान, बेबी शर्मा, करुणा शर्मा आदि उपस्थित थे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram

0 Response to "साहिबगंज में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिवस"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel