साहिबगंज - बोरियो मुख्य पथ किनारे JMM ने विश्व पर्यावरण दिवास पर किया वृक्षारोपण


Sahibganj News : साहिबगंज -  बोरियो मुख्य पथ के बगल मे झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला कोषाध्यक्ष अर्जुन रजक, पूर्व प्रखंड सचिव सह उप मुखिया रिजवान अंसारी, सोशल मीडिया एक्टिविस्ट मो. एजाज अंसारी ने संयुक्त रुप से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया।

साहिबगंज - बोरियो मुख्य पथ किनारे JMM ने विश्व पर्यावरण दिवास पर किया वृक्षारोपण

साथ ही कहा कि जल, जंगल, जमीन ही हमारी पहचान है, जिसको सदियों से हमारे पुरखों ने प्राकृतिक संसाधनों की महत्ता को बनाये रखा है। रिजवान ने कहा कि प्रकृति के साथ और आशीर्वाद से ही स्वस्थ जीवन का परिचय मिलता है।

सतत विकास की परिकल्पना, इन संसाधनों को संरक्षित और इनका संवर्धन कर ही की जा सकती है। वहीं सोशल मीडिया एक्टिविस्ट एज़ाज़ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आइए आज के दिन हम सब संकल्प लें कि पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

जबकि अर्जुन रजक ने कहा कि  पर्यावरण का संरक्षण और संवर्द्धन हम सबकी सामाजिक, नैतिक और राष्ट्रीय ज़िम्मेदारी है। आइये, हम सभी लोग अपने दैनिक जीवन में भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करें।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "साहिबगंज - बोरियो मुख्य पथ किनारे JMM ने विश्व पर्यावरण दिवास पर किया वृक्षारोपण"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel