उच्च पदाधिकारियों द्वारा किया गया विभिन्न वैक्सीनेशन केंद्रों का निरीक्षण
Sahibganj News : साहिबगंज जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु वृहत पैमाने पर कोरोना की जांच हेतु सैंपल कलेक्शन एवं 45+ आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।
इस संबंध में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं वरीय पदाधिकारियों ने कोरोना कोविड-19 सुरक्षा हेतु ग्रामीण स्तर पर बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण कर कार्यों का जायजा लिया।
सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी ने नार्थ कॉलोनी स्थित रेलवे अस्पताल में वैक्सीनेशन की स्थिति का निरीक्षण किया। वहीं राजमहल प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा दरला पंचायत में चल रहे वैक्सीनेशन ड्राइव का निरीक्षण किया गया।
इसके अलावा जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार ने तालझारी प्रखंड में चल रहे सैंपल कलेक्शन का भी निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा - निर्देश दिए।
इसी तरह संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा अपने - अपने क्षेत्रों का दौरा कर वैक्सीनेशन केंद्रों की वर्तमान स्थिति, अभी तक हुई वैक्सीनेशन तथा सैंपल कलेक्शन आदि की जानकारी भी ली गई।
बता दें कि ग्रामीण इलाकों में स्वयं सहायता समूह की दीदी, सेविका एवं सहिया द्वारा ग्रामीणों को वैक्सीनेशन हेतु प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही उन्हें बताया जा रहा है की वैक्सीन उनके एवं उनके परिवार के लिए कितना उपयोगी है।
इसके अलावा सहायता समूह की महिलाओं द्वारा 45 से अधिक आयु के लोगों को टीकाकरण केंद्रों पर भी लाया जा रहा है एवं उन्हें वैक्सीन दिलाई जा रही है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "उच्च पदाधिकारियों द्वारा किया गया विभिन्न वैक्सीनेशन केंद्रों का निरीक्षण"
Post a Comment