मेहरमा थाना पुलिस ने सुड़नी के 6 महिला समेत 1 पुरुष को भेजा जेल
Godda : गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र के सुड़नी गांव में शुक्रवार की दोपहर घटित मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों ने मेहरमा थाने में अलग - अलग कांड दर्ज कराया है।
इधर टुनटुन दास ने काण्ड संख्या 90/21 दर्ज कराकर एक दर्जन से अधिक लोगों को आरोपी बनाया है। वहीं दूसरे पक्ष की बात करें तो अबिता देवी उर्फ कारी देवी ने काण्ड संख्या 91/21 दर्ज कराकर एक दर्जन से अधिक लोगों पर छेड़खानी एवं मारपीट करने का आरोप लगाया है।
शुक्रवार की देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्ष के 7 लोगों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। जिसमें 6 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में अबीता देवी उर्फ कारी देवी, मधु देवी, टुनटुन दास, रेणु देवी, मुन्नी कुमारी, टिंका देवी एवं एक अन्य महिला शामिल हैं।
इस संबंध में महगामा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव शंकर तिवारी ने बताया कि एक दूसरे के विरुद्ध दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज कराया है।
मेहरमा पुलिस के द्वारा दर्ज दोनों प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को जेल भेज दिया है। जबकि पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार एवं सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में भी अलग प्राथमिकी दर्ज हुई है। उस मामले की जांच की जा रही है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram
By : राधेश्याम यादव
0 Response to "मेहरमा थाना पुलिस ने सुड़नी के 6 महिला समेत 1 पुरुष को भेजा जेल"
Post a Comment