स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से टीकाकरण में हो रही है वृद्धि


पोस्टर के जरिए सखी मंडल समूह की दीदी ग्रामीणों को कर रहे हैं जागरूक

Sahibganj News : कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता मे पंचायत, गांव एवं जिला स्तर पर वृहद पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से टीकाकरण में हो रही है वृद्धि

टीकाकरण अभियान में लोगों को जागरूक करते हुए 45 एवं 18+ लोगों का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों के साथ स्वास्थ्य कर्मी, जिला प्रशासन तथा संपूर्ण स्वास्थ्य विभाग तत्पर नजर आ रहा है।

साथ ही साथ ग्रामीण स्तर पर स्वयंसेवी सहायता समूह की महिलाएं दीदी गांव-गांव घूमकर लोगों को वैक्सीन की उपयोगिता बता रही हैं और लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक भी कर रही हैं।

सहायता समूह की महिला सखी मंडल की सदस्यों द्वारा प्रतिदिन ग्रामीणों को मोबलाइज़ किया जा रहा है एवं उन्हें टीकाकरण केंद्र तक लाया जा रहा है।

स्वयंसेवी सहायता समूह की महिलाएं स्वयं भी प्रेरित होकर अपना एवं अपने परिवार के लोगों का टीकाकरण तो करा ही रही हैं, साथ ही वह घर - घर जाकर ग्रामीणों से बात कर उनमें पहले भ्रम को भी दूर कर रही हैं।

इसके अलावा हर दिन संगठन की महिलाएं लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर लेकर रैलियां कर रही हैं, जिसमें वह वैक्सीनेशन से संबंधित अफवाहों के प्रति लोगों को आगाह भी कर रहीं हैं।


इन्हीं प्रयासों से जिले में 8235 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार ने कोविड-19 वैक्सीनेशन टीम से जुड़े सभी कर्मी की प्रशंसा की तथा कहा कि आप सभी के निरंतर प्रयास से टीकाकरण के दर में उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही है।

उन्होंने कहा कि बारिश के बावजूद जेएसएलपीएस एवं अन्य स्वयंसेवी संगठनों का भी सराहनीय प्रयास रहा है। सभी को बधाई देते हुए उप विकास आयुक्त श्री बरदियार ने कहा की आप सभी यह प्रयास आगे भी जारी रखें।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram

0 Response to "स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से टीकाकरण में हो रही है वृद्धि"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel