सर्व धर्म प्रार्थना सभा में मृतकों को श्रद्धांजलि और कोरोनावायरस से पीड़ितों की स्वास्थ्य की कामना
Sahibganj News : साहिबगंज बोरियो प्रखंड के झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दैनिक जागरण द्वारा आयोजित सर्व धर्म सभा के तहत श्रद्धांजलि कार्यक्रम में असमय काल के गाल में समाए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कमेटी के सदस्य सह जिला कोषाध्यक्ष अर्जुन रजक ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में हमने काफी लोगों को खोया है।
दैनिक जागरण ने इस संकट काल में प्राण गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया है। यह एक सराहनीय प्रयास है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लगातार प्रयास से अब करोना महामारी पर नियंत्रण पाया जा सका है। स्थिति सामान्य होने की ओर अग्रसर है।
हम दैनिक जागरण परिवार का धन्यवाद देते हैं कि सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन कर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक महत्वपूर्ण मुहिम चलाया।
श्रद्धांजलि सभा में झामुमो के पूर्व सचिव रिजवान अंसारी, झामुमो सोशल मीडिया के एक्टिविस्ट मोहम्मद एजाज अंसारी, गफ्फार अंसारी, फराद अंसारी,
महमूद अंसारी, अमजद अंसारी, मुमताज अंसारी, इरशाद अंसारी, अजीजुर रहमान, राम सोरेन सहित अन्य लोगों ने भी कोरोना संक्रमण से अपने प्राण गवाएं लोगों को श्रद्धान्जलि अर्पित किया।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram
0 Response to "सर्व धर्म प्रार्थना सभा में मृतकों को श्रद्धांजलि और कोरोनावायरस से पीड़ितों की स्वास्थ्य की कामना"
Post a Comment