झारखंड की धनुर्धारी महिलाओं का कमाल : आर्चरी विश्व कप के फाइनल में जीता स्वर्ण पदक


Jh कहते हैं ना कि प्रतिभा और मेहनत रंग लाती ही है। ऐसा ही कारनामा किया है रांची की धनुर्विद्या में निपुण धनुर्धारी दीपिका कुमारी, अंकिता भक्त और कोमोलिका ने। जी हां, जापान के टोक्यो में होनेवाले ओलंपिक्स गेम्स से पहले सूबे सहित भारत वर्ष के लिए यह बड़ी खुशखबरी है।

झारखंड की धनुर्धारी महिलाओं का कमाल : आर्चरी विश्व कप के फाइनल में जीता स्वर्ण पदक

बता दें कि राजधानी रांची की दीपिका कुमारी की अगुवाई वाली भारतीय महिला रिकर्व टीम ने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय महिलाओं ने सोना पर निशाना साधा।

झारखंड की राजधानी रांची की निवासी दीपिका कुमारी, अंकिता भक्त और कोमलिका बारी की भारतीय महिला रिकर्व टीम ने रविवार को फ्रांस के पेरिस में चल रहे विश्व कप स्टेज 3 के फाइनल में मैक्सिको को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है।

तीनों ने इस महीने की शुरुआत में फाइनल ओलंपिक क्वालीफायर में पहले दौर की हार की निराशा को दूर कर लिया। भारत को स्टेज 3 इवेंट में दूसरा स्वर्ण पदक दिलाने के लिए 5-1 की जीत का दावा किया।



Sahibganj News के साथ Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, Telegram पर क्लिक करके जुड़ें

0 Response to "झारखंड की धनुर्धारी महिलाओं का कमाल : आर्चरी विश्व कप के फाइनल में जीता स्वर्ण पदक"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel