दुखद : मां चम्मच ढूंढते रह गई, बच्चा नाला में बह गया


Godda : गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी के मिश्र गंगटी गांव में एक बच्चा नाले में बह गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव के रहने वाले संजीव रविदास व सीमा देवी के दो साल का बेटा आदित्‍य घर के ही पास बने नाले में बह गया।

दुखद : मां चम्मच ढूंढते रह गई, बच्चा नाला में बह गया

लगभग तीन घंटे तक चली खोजबीन के बाद उसके घर से तकरीबन 500 मीटर दूर एक पुलिया से अटका उसका शव मिला। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त आदित्य घर के ही बरामदे  में खेल रहा था।


परंतु जब आदित्‍य कहीं नहीं मिला तो उसने इसकी सूचना पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों ने भी घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ मिलकर बच्‍चों की खोजबीन की गई।


लगभग तीन घंटे की खोजबीन के बाद नाले से ही उसका शव बरामद हुआ। बता दें की संजीव की माली हालत काफी दयनीय है। वह पिछले चार सालों से नाला के बगल में ही एक झोपड़ी बनाकर रह रहा था।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
By : Radheshayam

0 Response to "दुखद : मां चम्मच ढूंढते रह गई, बच्चा नाला में बह गया"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel