देवघर के शुभम सिंह का IPL में चयन : मुम्बई इंडियंस के लिए खेलेंगे क्रिकेट
झारखंड राज्य की पहचान हॉकी प्लेयर मेजर ध्यानचंद, जसपाल सिंह मुंडा व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा तक से रही है। राज्य में ऐसे कई महान हस्ती हैं, जिन्होंने राज्य को दुनियाभर में पहचान दिलाई।
एक बार फिर से झारखंड के देवघर के रहने वाले शुभम कुमार का आईपीएल में चयन हुआ है। ये झारखंड के लिए गर्व की बात है। देवघर के शुभम कुमार का फास्ट बॉलर के तौर पर मुंबई इंडियन की टीम में चयन हो चुका है। जो 16 जुलाई से मुंबई इंडियंस के लिए मुंबई में कैंप में रहंगे और अभ्यास करेंगे।
17 सिंतबर को होने वाले आईपीएल में शुभम बॉलिंग करते नजर आएंगे। बता दें कि पिछली बार कोरोना महामारी के कारण आईपीएल स्थगित कर दिया गया था, लेकिन इस बार दुबई के आबू धाबी में आईपीएल का आयोजन होने वाला है।
जिसमें देवघर के शुभम कुमार को फास्ट बॉलर के रूप में मुंबई इंडियन की टीम में जगह दी गई है। शुभम कुमार सिंह देवघर के बंपास टाउन के रहने वाले हैं। मध्यम वर्गीय परिवार से आने की वजह से परिवार वाले चाहते थे कि शुभम पढ़ाई में ध्यान दें।
शुभम ने हसरत के आगे अपनी छोटी हैसियत को नजरअंदाज कर दिया। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर 2015 में झारखंड राज्य टीम में चयनित हुए। झारखंड क्रिकेट संघ के अंडर - 19 में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद शुभम की चर्चा होने लगी।
जिसके बाद मुंबई इंडियंस के आईपीएल के लिए शुभम कुमार सिंह का नाम पक्का हो गया। 16 जुलाई को शुभम मुंबई पहुंचेंगे। जहां 1 महीने की ट्रेनिंग के बाद 17 सितंबर से दुबई के आबू धाबी में होने वाले आईपीएल में हिस्सा लेंगे।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "देवघर के शुभम सिंह का IPL में चयन : मुम्बई इंडियंस के लिए खेलेंगे क्रिकेट"
Post a Comment