साहिबगंज से भी गहरा जुड़ा था पूर्व राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का नाता


Sahibganj News : पूर्व राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का साहिबगंज शहर से भी खास व गहरा नाता रहा है। उन्होंने एक विशेष मौके पर साहिबगंज पधारकर विशेष रुप से गंगा महाआरती में शामिल होकर यहां के अध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पहलू को जाना - समझा था।

साहिबगंज से भी गहरा जुड़ा था पूर्व राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का नाता

उन्होंने यहां के ऐतिहासिक  फॉसिल्स पार्क का भ्रमण किया साथ ही उन्होंने मोक्षदायिनी गंगा के दर्शन किये थे। इसके साथ ही उन्होंने यहां के राजमहल पहाड़ में पाए जाने वाले करोड़ों साल पुरानी विश्व धरोहर फॉसिल्स जीवाश्म का अध्ययन भी किया था तथा इन फॉसिल्स की खूब तारीफ भी की थी।

इन फॉसिल्स को सुरक्षित, संरक्षित और उसके विकास के लिए उनका पहल सराहनीय रहा था। उन्होंने शैक्षणिक क्षेत्र में, लोक कल्याणकारी योजनाओं, खासकर गरीब पिछड़े आदिवासियों के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए विशेष पहल की थी।

वहीं उन्होंने साहिबगंज जिले के इतिहास में पहली बार राज्यपाल मनोनीत सिंडिकेट सदस्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह को बनाया था। रणजीत सिंह ने बताया कि पूर्व राज्पाल की आत्मीयता पूरी तरह से इस क्षेत्र से जुड़ी रही है।


सही मायनों में वे राजनेता से ज्यादा एक बेहतर और सच्चे इंसान हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से डॉक्टर रणजीत ने राज्यपाल श्रीमति द्रौपदी मुर्मू का आभार एवं धन्यवाद दिया है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "साहिबगंज से भी गहरा जुड़ा था पूर्व राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का नाता"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel