भागलपुर में बन रहा है विश्वस्तरीय मॉल : गोड्डा सांसद करवा रहे हैं निर्माण


Bhagalpur : स्मार्ट सिटी भागलपुर के प्राइम लोकेशन यानी दीपप्रभा सिनेमा के समीप ही बिहार का सबसे बड़ा और विश्वस्तरीय मॉल बन रहा है। पिछले कई वर्षों से इस मॉल का निर्माण कार्य जारी है।

भागलपुर में बन रहा है विश्वस्तरीय मॉल : गोड्डा सांसद करवा रहे हैं निर्माण

इस मॉल का नाम GTM मॉल है, और ये मॉल देश भर के अन्य महानगरों में भी प्रसिद्ध है। आने वाले दिनों में भागलपुर सहित साहिबगंज, पाकुड़, बरहरवा, गोड्डा, दुमका, देवघर व अन्य जिले के लोग भी इस मॉल में खरीदारी का लुत्फ उठा पाएंगे।

मॉल में ब्रांडेड शांपिग आउटलेटस के साथ स्पोर्ट्स जोन भी होगा। बच्चों के लिए गेमिंग जोन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। मॉल में 3 स्क्रीन वाला मल्टीप्लेक्स भी होगा।

यानी एक ही समय तीन मूवी में आप अपनी पसंद की मूवी का चयन कर उसे देख सकते हैं। आपको बता दें कि स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल होने के बावजूद भी भागलपुर में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।


इस मॉल के निर्माण हो जाने से कुछ हद तक लोगों को स्मार्ट सिटी की फिलींग आएगी। इस मॉल का निर्माण गोड्डा विधानसभा के सांसद निशिकांत दुबे करवा रहे हैं। आगामी दुर्गा पूजा के आसपास इस मॉल के शुरूआत होने की संभावना है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "भागलपुर में बन रहा है विश्वस्तरीय मॉल : गोड्डा सांसद करवा रहे हैं निर्माण"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel