कैसे बचेगी ममता दीदी की कुर्सी, क्या देना होगा इस्तीफा ...? एक रिपोर्ट


Bangal : अगर बंगाल में विधानसभा के उपचुनाव नहीं हुए तो कैसे बचेगी ममता बनर्जी की कुर्सी? क्या पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 3 नवंबर को अपना इस्तीफ़ा दे देंगी?

कैसे बचेगी ममता दीदी की कुर्सी, क्या देना होगा इस्तीफा ...? एक रिपोर्ट

यह सवाल इसलिए उठ रहा है कि बग़ैर विधानसभा का सदस्य बने मुख्यमंत्री पद पर उनका छह महीना उस दिन पूरा हो जाएगा। फ़िलहाल ममता बनर्जी के पास तीन विकल्प हैं।

पहला विकल्प ये है कि ममता बनर्जी 3 नवंबर तक विधानसभा की सदस्य चुनी जाएं। दूसरा ये की वे अपने पद से इस्तीफ़ा देकर फिर से उसी पद का शपथ ले लें और उसके छह महीने के अंदर हर हाल में सदस्य बन जाएं और तीसरा विकल्प,

पश्चिम बंगाल विधान परिषद को फिर से बहाल किया जाए, और वे उसका सदस्य बन जाएं। अगर इन तीनों में कोई विकल्प पूरा नहीं होता है तो उन्हें अपने पद से इस्तीफ़ा देना होगा और मुख्यमंत्री पद किसी और को सौंपनी होगी।

राज्यसभा सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ नेता सौगत राय ने कहा है, “ यदि उपचुनाव नहीं कराए गए तो ममता बनर्जी छह महीने का समय पूरा होने के दो दिन पहले पद से इस्तीफ़ा दे दे सकती हैं और फिर से मुख्यमंत्री पद का शपथ ले सकती हैं।"


संविधान के प्रावधानों के अनुसार, किसी सदन का सदस्य नहीं होने की स्थिति में अधिकतम छह महीने तक मंत्री रहा जा सकता है, इसके बाद नहीं।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "कैसे बचेगी ममता दीदी की कुर्सी, क्या देना होगा इस्तीफा ...? एक रिपोर्ट"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel