बोरियो विधान सभा क्षेत्र के लोगों के सुखचिंतक बने विधायक लोबिन हेम्ब्रम


Sahibganj News : साहिबगंज : बोरियो विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने अपने आवास नुनाजोर से वर्ल्ड विजन रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर अपने विधानसभा क्षेत्र बोरियो प्रखंड के लिए रवाना किया।

borio Vidhan sabha chetr ke logon ke sukhchintak bane vidhayak lobin hembram

मौके पर विधायक श्री हेम्ब्रम ने बताया कि इस वर्ल्ड विज़न रथ को रवाना करने का मक़सद पूरे बोरियो प्रखंडवासियों को कोरोना के प्रति जागरूक करना है। साथ ही इस रथ के माध्यम से सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित करना भी है।

विधायक ने कोरोना के प्रति अफवाह से दूर रहने की सलाह देते हुए सभी जनमानस को टीका लगाने का आग्रह किया। बता दें कि इस कोरोना महामारी संकट के समय अपने विधान सभा क्षेत्र यानी बोरियो प्रखंड के लोगों के सुखचिंतक बने लोबिन हेम्ब्रेम सत्ताधारी विधायक हैं,

और वे चार बार विधायक रह चुके हैं। मौके पर बोरियो प्रखंड के झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड उपाध्यक्ष मो.फरहाद अंसारी, मो. नाजीर अंसारी, जॉन सोरेन, सुजीत नायक सहित अन्य झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "बोरियो विधान सभा क्षेत्र के लोगों के सुखचिंतक बने विधायक लोबिन हेम्ब्रम"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel