योग दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों का नाम राज्य स्तर पर भेजा गया


Sahibganj News : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों का नाम  क्रीड़ा भारती साहिबगंज की ओर से राज्य में भेज दिया गया है।

योग दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों का नाम राज्य स्तर पर भेजा गया

बता दें कि बीते अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यह योग प्रतियोगिता जिला व राज्य स्तर पर कराई गई थी। जिसमें 4 वर्गों में प्रतिभागियों को बांटा गया था।

राज्य को भेजे गए सफल 10 साल से कम आयु के प्रतिभागी में  प्रथम स्थान पर वेद मिश्रा, दूसरा आशीष आनंद व तीसरे स्थान पर निखिल कुमार रहे। वहीं गर्ल्स में आकांक्षा कुमारी प्रथम, आराध्या रितु दूसरे व आकांक्षा गुप्ता तीसरे स्थान पर रही।

इसी प्रकार 10 से 15 वर्ष आयु वर्ग में गर्ल्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर श्रुति कुमारी प्रथम स्थान, आराध्याश्री दूसरे तथा तीसरा स्थान के लिए लक्ष्मी कुमारी ने बाजी मारी। जबकि बॉयज में मोहम्मद तोसीफ राज प्रथम ,विश्वजीत कुमार दुसरा तथा सुमित कुमार तीसरे स्थान पर रहे।


वहीं 15 साल से 20 साल के बीच आयु वर्ग के प्रतिभागी, गर्ल्स में मनीषा लाकड़ा प्रथम, अनुष्का कुजूर द्वितीय और तीसरे स्थान पर आराध्या रही। बालक वर्ग में प्रवीण कुमार प्रथम, मयंक कुमार ठाकुर दूसरा व आकाश कुमार तीसरा स्थान प्राप्त किया।

जबकि 20 वर्ष से ऊपर आयु के प्रतिभागी, गर्ल्स में हर्षिता गुप्ता प्रथम, श्रेया चटर्जी दूसरा स्थान हासिल किया तो तीसरे स्थान पर आराध्या पराशर रही। वॉइस प्रतियोगिता में बबलू कुमार  महतो को प्रथम, दूसरा स्थान सुमित कुमार, तीसरा स्थान प्रेम कुमार को मिला।

योग प्रतियोगिता कार्यक्रम को सफल बनाने में क्रीडा भारती के ज्योति कुमारी, लालू कुमार यादव, उत्तम कुमार, समीर कुमार, प्रेम शंकर मिश्रा, गंगा कुमार आदि की सराहनीय भूमिका रही। साहिबगंज जिले से कुल साठ से अधिक संख्या प्रतिभागियों ने भाग लिया था।


पुरे प्रांत में योग कार्यक्रम के संयोजक डॉ. रणजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया था। डॉ रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि योग क्रीड़ा भारती के द्वारा योग दिवस के अवसर पर पूरे झारखंड के 24 जिलें में ऑनलाइन प्रतियोगिता कराई गई थी, जिसमें 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

सभी प्रतिभागी को प्रमाण पत्र एवं मेडल से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल भावना को  खिलाड़ियों में संचार करना ही क्रीड़ा भारती का मकसद व उद्देश्य है। क्रीड़ा भारती द्वरा अनुशासन, भाईचारा एवं चरित्र निर्माण से राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेकर खेल और खिलाड़ी को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इसके साथ ही क्रीड़ा भारती ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहन व बढ़ावा देता है। साथ ही पारंपरिक खेल कुश्ती, तीरंदाजी, कबड्डी, खो - खो जैसे ग्रामीण खेलों को विषेश रूप से बढावा दिया जाता है।


राज्य के अध्यक्ष फूल सिंह, राजीव कुमार , संजीत कुमार के सहारनीय योगदान व मार्गदर्शन में प्रतियोगिता सफलता पूर्वक आयोजित किया गया

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "योग दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों का नाम राज्य स्तर पर भेजा गया"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel