बाढ़ के नाम पर भाजपा घड़ियाली आंसू न बहाएं : पंकज मिश्रा


Sahibganj News : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने भाजपा के नेताओं पर बाढ़ के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने का आरोप लगाया है।

बाढ़ के नाम पर भाजपा घड़ियाली आंसू न बहाएं : पंकज मिश्रा

उन्होंने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार साहिबगंज जिले में आई बाढ़ को लेकर गंभीर है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद हवाई सर्वे करने के अलावा यहां दो दिनों तक कैम्प कर बाढ़ पर राहत व बचाव कार्य की समीक्षा की।

आपदा सचिव समेत राज्य सरकार के तीन - तीन सचिव को यहां भेजा। बीस सूत्री प्रभारी मंत्री आलमगीर आलम खुद यहां कैम्प किए रहे। इससे पहले 2013 की बाढ़ में भी तत्कालीन हेमंत सरकार ने सचिव केके खंडेलवाल व एसके सत्पथी को भेजने के अलावा खुद मुख्यमंत्री यहां कैम्प किए हुए थे।


तो मुख्यमंत्री कितनी बार यहां कैम्प किए और उनके कौन - कौन अधिकारी कैम्प किए। बाढ़ राहत के नाम पर अनलोगों ने क्या - क्या किया। भाजपा को यह बताना चाहिए।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "बाढ़ के नाम पर भाजपा घड़ियाली आंसू न बहाएं : पंकज मिश्रा"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel