लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की जेड प्लस सुरक्षा की मांग की
पटना : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी एवं अभद्र भाषा का प्रयोग किये जाने का लोजपा के प्रदेश संगठन सचिव अजय मालाकार ने कड़ा विरोध जताया है।
उन्होंने कहा इस तरह की घटना लोकतंत्र के लिए काफी दुखद है| लोजपा के वरिष्ठ नेता अजय मालाकार ने गृह मंत्री अमित शाह और सूवे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पशुपति कुमार पारस को जेड प्लस (Z+) सिक्योरिटी देने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की लोकप्रियता एवं जनता का अपार जनसमर्थन से विपक्षी बौखला कर नया-नया षड्यंत्र रच रहा है। जिसे बिहार की जनता और लोजपा दलित सेना के कार्यकर्ता आने वाले समय में मुंहतोड़ जवाब देगी।
लोजपा के प्रधान महासचिव केसव सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता महताब आलम को भी जान से मारने की धमकी दिये जाने पर पार्टी कार्यकर्ता काफी आक्रोश में है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से लोजपा नेताओं की सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ शख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की जेड प्लस सुरक्षा की मांग की"
Post a Comment