उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार ने उधवा प्रखंड में राहत वितरण कार्यों का लिया जायज़ा


Sahibganj News : साहिबगंज जिले में बाढ़ के प्रकोप से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना है। उपायुक्त राम निवास यादव के निर्देशन में जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरण,

उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार ने उधवा प्रखंड में राहत वितरण कार्यों का लिया जायज़ा

पशु चारे का वितरण, पशुओं के लिए दवाई की व्यवस्था, नाव के माध्यम से घर - घर जाकर दवाई वितरण एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कैंप लगाकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।

जिला प्रशासन लोगों की मदद के लिए तत्परता से कार्य करता दिख रहा है और जिले के वरीय पदाधिकारी लगातार संबंधित इलाकों में हर संभव मदद पहुंचाने के लिए कटिबद्ध होकर कार्य करते नजर आ रहे हैं।

लोगों को राशन संबंधित कोई समस्या ना हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रखंड स्तर पर टीम गठित की गई है, जो लोगों को राहत सामग्री वितरित कर रहा है।

इस बीच उप विकास आयुक्त ने बाढ़ ग्रस्त में पहुंचाये जा रहे खाद्य सामग्रियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को ग्रामीणों तक उचित राहत सामग्री ससमय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।


मौके पर उन्होंने कहा कि पदाधिकारीगण बाढ़ में फंसे लोगों की जानकारी लेते रहे एवं लोगों की मदद हेतु लगातार नजर बनाए रखें। इसी क्रम में उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार द्वारा राजमहल प्रखंड में नाव चालकों के बीच मुआवजा राशि का वितरण भी किया गया।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार ने उधवा प्रखंड में राहत वितरण कार्यों का लिया जायज़ा"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel