साहिबगंज के दर्जनों गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, लोग रतजगा करने को विवश


Sahibganj News : साहिबगंज गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। दियारांचल के सभी पंचायतों में गंगा नदी का पानी तेज रफ्तार से फैल रहा है। बाढ़ की चपेट में दियारांचल के दर्जनभर से अधिक पंचायतों की लगभग एक लाख से अधिक की आबादी आ चुकी है।

साहिबगंज के दर्जनों गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, लोग रतजगा करने को विवश

इन पंचायतों के सैकड़ों गांवों का संपर्क मुख्य पथ से टूट चुका है। यहां की हालात अब गंभीर बनने लगी है। गांव - गांव में बाढ़ के पानी के बीच लोग जीवन बसर करने को विवश हैं। निचले हिस्से में बसे लोगों के घरों में पानी प्रवेश करने से तबाही मची है।


वहां चारो ओर से गंगा के पानी ने घेर लिया है। हर घंटे पांच से सात सेंटीमीटर पानी में बढोतरी हो रही है। शुक्रवार की शाम तक गंगा का जलस्तर 28.23 - 24 मीटर पर पहुंच गया है। गंगा अब खतरे के निशान से लगभग 95 से 98 सेंटीमीटर ऊपर है।


बावजूद अब तक सरकारी स्तर पर इस क्षेत्र को बाढ ग्रस्त क्षेत्र घोषित नहीं किए जाने से बाढ पीडित परिवारों में आक्रोश है। जबकि प्रलयंकारी बाढ की विभिषिका तबाही मचाने लगी है। हबीबपुर, भरतीया कालोनी, कबूतरखोपी,

पुरानी साहिबगंज, तरबन्ना, सकरोगढ़, रसूलपुर दहला, नया टोला जैसे मोहल्ले में तेज रफ्तार से बाढ़ का पानी बह रहा है, जिससे घरों में गंगा नदी का पानी प्रवेश कर चुका है। सबसे अधिक परेशानी पशुपालकों को हो रही है।

किसान अपने मवेशियों के साथ सड़क किनारे उंचे स्थानों पर शरण लेने लगे है। हालांकि उनके समक्ष पशुचारा का संकट उत्पन्न हो गया है। हजारों एकड़ में लगी फसल भी बर्बाद हो चुकी है।


मदन शाही, शुक्कर बाजार,ओझा टोली से लेकर मुन्ना पटाल आदि पथों पर तेज रफ्तार से पानी का बहाव हो रहा है। इससे आवागमन ठप हो गया है। सांप, बिच्छू, कनगोजर  जैसे जहरीले जीवों के भय से लोग रतजगा करने को विवश हैं।

बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए हिन्दू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था, भूखे मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था तथा अन्न को तरसते बाढ़ पीड़ितों के लिए सूखे राशन की व्यवस्था की मांग जिला प्रशासन से की है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "साहिबगंज के दर्जनों गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, लोग रतजगा करने को विवश"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel