दो बूंद जिंदगी की अभियान को सफल बनाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन


Sahibganj News : साहिबगंज बरहेट प्रखंड स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में आगामी पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से प्रखंड की सभी आंगनवाड़ी सेविका एवं सहिया को बूथ लेवल एक्टिविटी एवं घर - घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाये जाने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।

दो बूंद जिंदगी की : अभियान को सफल बनाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ज्ञात हो कि जिले में 26 से 28 सितंबर तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 26 सितंबर को बूथ लेवल एक्टिविटी तथा 27 एवं 28 सितंबर को घर - घर जाकर 0 से 05 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को दो बूंद पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।


इसके अलावे बरहेट प्रखंड कार्यालय में ही सोना सोवरन योजना अन्तर्गत, लूंगी, धोती, साड़ी वितरण का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस बीच बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, साहिबगंज अनुमंडल पदाधिकारी हेमंत सती, सिविल सर्जन डॉ. अरविंद कुमार के हाथों दिव्यांग जनों के बीच दिव्यांगता सर्टिफिकेट का वितरण भी किया गया।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "दो बूंद जिंदगी की अभियान को सफल बनाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel