हरितालिका तीज आज, जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत के नियम के बारे में


रितालिका तीज अपने पति की लंबी आयु और सौभाग्य वृद्धि के लिए किया जाने वाला महिलाओं का प्रिय व्रत आज है। आज विवाहित महिलाओं ने तीज का उपवास रखा है।

हरितालिका तीज आज, जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत के नियम के बारे में

कुंवारी युवतियां भी मनचाहा पति पाने के लिए हरितालिका व्रत रखती हैं। हरितालिका तीज में महिलाएं भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया को माता गौरी और भगवान शंकर की पूजा - आराधना करती हैं।

शुभ मुहूर्त


हरितालिका तीज व्रत के नियम

हरतालिका तीज व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं भगवान शिव, देवी पार्वती और गणेश की पूजा करती हैं। पूजा के लिए महिलाएं देवी - देवताओं की कच्ची मिट्टी से मूर्ति बनाती हैं और विधि - विधान से पूजन करती हैं।

हरितालिका तीज आज, जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत के नियम के बारे में

व्रत में किसी प्रकार का अन्न और जल ग्रहण नहीं किया जाता है। व्रत के अगले दिन महिलाएं व्रत का पारण जल पीकर करती हैं और व्रत समाप्त करती हैं।

व्रत के विधान

हरितालिका तीज के व्रत में आठों पहर पूजन का विधान है। इसलिए महिलाएं इस व्रत में रात्रि जागरण करते हुए शिव - पार्वती के मंत्रों का जाप या भजन करती हैं।

देर शाम तक बाजार में रही भीड़

तीज को लेकर साहिबगंज के मुख्य बाजारों सहित गंव देहातों में भी देर शाम तक महिलाओं ने खरीदारी की। पूजा - पाठ के सामान से लेकर साड़ी, कपड़ा की बेहतर बिक्री हुई।


इसके साथ ही मिठाई दुकानों में गुझिया, खाजा की भी काफी बिक्री हुई। मिठाई दुकानदारों ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा रेडिमेड गुझिया खरीदने वाले की संख्या ज्यादा है।

दरअसल हरितालिका तीज में महिलाएं पूजा में भगवान शिव और मां पार्वती को प्रसाद के रूप में गुझिया और अनारसा चढ़ाती हैं। इसलिए व्रत में इसकी मांग ज्यादा रहती है। इसके अलावे देऱ शाम शहर के विभिन्न ब्यूटी पार्लरों एवं श्रृंगार स्टरों में महिलाएं एवं युवतयों की भीड़ देखी गई।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "हरितालिका तीज आज, जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत के नियम के बारे में"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel