नेहरू युवा केन्द्र की ओर से अमृत महोत्सव के तहत इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन
Sahibganj News : नेहरू युवा केंद्र साहिबगंज की ओर से आजादी के 75वें साल का अमृत महोत्सव के तहत सिद्धो - कान्हु स्टेडियम में इंडिया फ्रीडम रन 2.0 आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।
फिट इंडिया फ्रीडम के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा, विशिष्ट अतिथि उपायुक्त रामनिवास यादव, एनएसएस नोडल पदाधिकारी डॉक्टर रणजीत सिंह, पूर्व सिंडिकेट सदस्य धर्मेन्द्र कुमार एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज विधायक अनंत कुमार ओझा ने नेहरु युवा के सदस्यों को फिट इंडिया फ्रीडम रन की प्रतिज्ञा दिलाते हुए कहा कि स्वयं को फिट और स्वस्थ रखें और अपने परिवार व मित्रों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें,
तभी सबल एवं समर्थ राष्ट्र का निर्माण हो सकेगा, स्वावलंबी समाज बनाने के लिए हर व्यक्ति को प्रतिदिन 30 मिनट का समय व्यायाम, योग आदि के लिए भी निकालना चाहिए।
वहीं उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि आज कोरोना संकट में स्वस्थ शरीर होना बहुत जरुरी है, सभी को फिट इंडिया से जुड़कर शरारिक श्रम करना चाहिए, ताकि हम स्वयं को स्वस्थ रखकर अपनों का ध्यान रख सकें।
जबकि डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार ने भी दौड़ कार्यक्रम की सहराना की। नोडल अधिकारी डॉक्टर रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि दुनिया का बड़ा संकट आज मोटापा ही है। मोटापे से आजकल बच्चे व युवा पीढ़ी ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने बच्चों के माता - पिता और अभिभावक से अपने - अपने बच्चों को खेल के मैदान में आधा घंटा भेजने की अपील की और खुद भी खेल के साथ ही योग या व्यायाम करने की सलाह दी।
इसके पूर्व यह दौड़ स्टेडियम से जिला मुख्यालय तक तथा जिला मुख्यालय से पुनः स्टेडियम में आकर समाप्त हुआ। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी शुभम चंद्रन, अनिल कुमार, पूर्व लोकपाल सुभान अंसारी, मानवाधिकार आयोग के सदस्य फरहत निशा,
एमटीएस श्वेता कुमारी, चंदन कुमार, कसार अंसारी, पूजा प्रिया, सरस्वती कुमारी, अजीत कुमार घोष, प्रदीप कुमार, विशाल कुशवाहा, किशन कुमार, राजेश ठाकुर, गोविंद हेमब्रम, विकास ठाकुर, शिव धन मुर्मू, प्रदीप ठाकुर, विष्णु घोष सहित अन्य उपस्थित थे।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "नेहरू युवा केन्द्र की ओर से अमृत महोत्सव के तहत इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन"
Post a Comment