झूमावती अस्पताल परिसर में कांग्रेस से चयनित 20 सूत्री सदस्यों को फूलमाला पहनाकर किया गया स्वागत Sahibganj News Jan 31, 2022 Edit Sahibganj News : काँग्रेस के आजाद नगर स्थित बोरियो प्रखंड कार्यालय में युवा इंटक जिला अध्यक्ष सह संगठन मंत्री मोहम्मद सद्दाम हुसैन की अध्यक्षता में जिला 20 सूत्री के नए काँग्रेस सदस्यों को फूल - माला पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर गांधीजी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।बोरियो प्रखंड कांग्रेस कमेटी के प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने प्रखंड कांग्रेस कमिटि के उपाध्यक्ष तारिक अजीज को उनके मेहनत एवं लगन को देखते हुए पुनः उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया। साथ ही फिरोज खान को बोरियो प्रखंड के महासचिव पद पर नियुक्त किया गया।मौके पर युवा इंटक जिला अध्यक्ष सह जिला संगठन मंत्री सद्दाम हुसैन, 20 सूत्री सदस्य राजकुमार, युवा इंटक के सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर वसीम औरंगज़ेब, बोरियो प्रखंड उपाध्यक्ष सुभाष कुमार, एनएसयूआई के बोरियो प्रखंड अध्यक्ष असद अजमल, हलीम अंसारी नोबो दत्ता सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "झूमावती अस्पताल परिसर में कांग्रेस से चयनित 20 सूत्री सदस्यों को फूलमाला पहनाकर किया गया स्वागत"
Post a Comment