गणतंत्र दिवस परेड का फाइनल रिहर्सल पूर्ण : DC ने परेड का किया निरीक्षण, परेड की ली सलामी


Sahibganj News : साहिबगंज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव व पुलिस उपाधीक्षक राजेन्द्र दुबे की उपस्थिति में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। इसके अलावे पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में जैप-9 के जवानों की टुकड़ी सहित महिला/पुरूष पुलिस जवान, गृह रक्षा वाहिनी के कैडेरों ने हिस्सा लिया।

गणतंत्र दिवस परेड का फाइनल रिहर्सल पूर्ण : DC ने परेड का किया निरीक्षण, परेड की ली सलामी



इस दौरान मुख्य आयोजन स्थल सिद्धो - कान्हू स्टेडियम में होने वाले गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास करते हुए उपायुक्त राम निवास यादव ने आयोजन स्थल पर बने सिद्धो - कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उपायुक्त ने ध्वजारोहण का पूर्वाभ्यास भी किया एवं जवानों की 06 टुकड़ियों द्वारा किये गए परेड कि सलामी ली।

गणतंत्र दिवस परेड का फाइनल रिहर्सल पूर्ण

इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त ने कहा की जिला प्रशासन द्वारा शान्तिपूर्ण ढंग से इस राष्ट्रीय पर्व को मनाने हेतु आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है, साथ ही विधि व्यवस्था बनाए रखने में जिलेवासी जिला प्रशासन का सभी सहयोग करें। उन्होंने जानकारी दी कि कोविड महामारी को देखते हुए सीमित संख्या के साथ मुख्य आयोजन स्थल पर झंडोतोलन किया जाएगा।



इस दौरान उपायुक्त के अलावे उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी हेमंत सती, पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र दुबे, नजारत उप समाहर्ता संजय कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विकास हेंब्रम, जिले के वरीय पदाधिकारी, नगर परिषद के कर्मी, आयोजन से जुड़े कर्मीगण, विभिन्न विद्यालयों की छात्र - छात्राएं एवं अन्य उपस्थित रहे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "गणतंत्र दिवस परेड का फाइनल रिहर्सल पूर्ण : DC ने परेड का किया निरीक्षण, परेड की ली सलामी"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel