साहिबगंज के क्रांति स्थल भोगनाडीह व पंचकठिया से राष्ट्र को सूर्य नमस्कार कर दिया गया बड़ा संदेश Sahibganj News Jan 22, 2022 Edit Sahibganj News : साहिबगंज जिले के सभी नौ प्रखंडों के सभी पंचायतों में सरकारी, सामाजिक व राजनैतिक संगठनों के लोगों ने दर्जनों स्थानों पर सूर्य नमस्कार उत्साह व उमंग से किया।बता दें कि दिनांक 16 जनवरी 2022 से प्रारंभ होकर 23 जनवरी 2022 तक आयोजित होने वाले सूर्य नमस्कार महायज्ञ का शनिवार यानी पराक्रम दिवस के अवसर पर समापन हुआ।सूर्य नमस्कार महायज्ञ के इस कार्यक्रम में साहिबगंज जिले का लक्ष्य 2 लाख सूर्य नमस्कार तय किया गया था। मौके पर जिला परिषद् अध्यक्षा रेणुका मुर्मू ने कहा कि सभी जनों को अपने जीवन में सूर्य नमस्कार जैसे योग को शामिल करना चाहिए।जिला प्रचारक विजेंद्र कुमार ने बताया की को जिले के दो महत्वपूर्ण शहीद स्थलों, पंचकठिया और भोगनाडीह में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शहीद स्वतंत्रता सेनानी सिद्धो - कान्हु मुर्मू के वंशज सहित सैकड़ों जनजातीय समाज के लोगों ने भाग लिया।सभी लोगों द्वारा मास्क, दो गज की दूरी, व कोविड -19 के गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए सूर्य नमस्कार पूरे मनयोग से किया गया। वहीं सिद्धो - कान्हु के छठे वंशज मंडल मुर्मू व गमलयान हेंब्रम ने सूर्य नमस्कार के उद्देश्य और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने संथाली भाषा में योग, सूर्य नमस्कार व आजादी का अमृत महोत्सव के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में आदिवासी समुदाय के छात्र - छात्राओं ने सूर्य नमस्कार व योग को अपने दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।जबकि क्रीड़ा भारती विभाग संयोजक सह सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के संरक्षक डॉ. रणजीत सिंह ने कहा कि जिले के लोग सूर्य नमस्कार के अमृत महोत्सव के समुद्र में डुबकी लगा रहे हैं।उन्होंने छात्र छात्राओं, युवाओं, व बुजुर्ग व्यक्ति को अपने जीवन के दिनचर्या में योग को शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग हमारी भारतीय परम्परा, जीवन दर्शन, धार्मिक, सांस्कृतिक, राष्ट्रीय पहचान एवं हमारी जीवन शैली रही है।सूर्य नमस्कार में जिला प्रचारक विजेंद्र, क्रीड़ा भारती विभाग संयोजक सह सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के संरक्षक डॉक्टर रणजीत सिंह मुख्य रूप से उपस्थित हुए, साथ ही सिद्धो- कान्हु मुर्मू हूल फाउंडेशन के अध्यक्ष मंडल मुर्मू, शिक्षक मनोज मुर्मू, मनोज हांसदा,राजा हांसदा, रिंकी हांसदा, मोहन हांसदा, जय हिन्द क्लब के अध्यक्ष गमालयन हेंब्रम, बनवासी कल्याण परिषद के संगठन मंत्री विजय टुडू, विकास ठाकुर, जिला सह शारीरिक प्रमुख प्यारेकांत, ग्राम विकास प्रमुख अभिमन्यु, पार्था मुर्मू, सागर मुर्मू, मिथुन, कुंदन, मित्रा सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित थे।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "साहिबगंज के क्रांति स्थल भोगनाडीह व पंचकठिया से राष्ट्र को सूर्य नमस्कार कर दिया गया बड़ा संदेश"
Post a Comment