सफलता की कहानी : गोड्डा की रूबी खातुन की दास्तां Sahibganj News Jan 31, 2022 Edit Godda : जिले के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत लकडमारा गांव की रहने वाली रूबी खातुन की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय थी। घर चलाने के साथ-साथ अपने बच्चों के पढाई और इलाज के पैसों के जुगाड़ के लिए उन्हें महाजनों के चक्कर लगाने पड़ते थे।गांव की अन्य महिलाओं की मदद से वह बादशाह आजिविका सखीमंडल से जुडी और समूह से ऋण लेकर अपने घर की जरुतें पूरी करने लगी, लेकिन आजीविका का कोई श्रोत न होने के कारण उन्हें पैसे लौटाने में काफी मुश्किल होती थी।इन सब परिस्थिति को देखते हुए उन्होंने समूह से ही 10,000 रुपये ऋण लेकर एक किराना दुकान खोल लिया और अच्छा मुनाफा कमाने लगी। रूबी खातुन अपने किराना दुकान के लिए अब तक 66,000 रूपये का ऋण ले चुकी हैं।इसके साथ ही आमदनी बढ़ाने के लिए नाश्ता दुकान भी खोल लिया है और अब हर महीने 8 से 10 हज़ार रुपये तक की आमदनी कर रही हैं। समूह की मदद की वजह से रूबी खातुन आज अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा भी दे पा रहीं हैं और काफी खुश भी हैं।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "सफलता की कहानी : गोड्डा की रूबी खातुन की दास्तां"
Post a Comment