एकल अभियान की समिति पुनर्गठन हेतु बैठक : वंचित समाज की परवाह


Sahibganj News : रविवार को जिला स्थित एकल अभियान कार्यालय में एकल अभियान की जिला समिति, जिन्हें संगठन की भाषा में अंचल कार्यसमिति कहते हैं, इसका पुनर्गठन किया गया। इस अवसर पर संथाल परगना भाग के अध्यक्ष अमर कुमार गुप्ता, सचिव रामाशंकर सिन्हा, भाग समिति सदस्य सुमन चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

एकल अभियान की समिति पुनर्गठन हेतु बैठक : वंचित समाज की परवाह


सचिव रामाशंकर सिन्हा ने सुदूर गांव में जाकर वनवासी समाज के बीच कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने वंचित समाज को सरकारी सुविधाओं का अधिकतम लाभ दिलवाना, शिक्षा एवं स्वास्थ्य का चिंतन करना, शहर के प्रभावी लोगों को किए जा रहे कार्यों की जानकारी देना तथा सहयोग प्राप्त करना एवं स्थानीय रूप से अभियान को स्वावलंबी बनाना जैसे विषयों पर बल दिया।



कार्यक्रम में अभियान से जुड़े प्रमुख कार्यकर्तागण उपस्थित थे। एकल अभियान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विविध आनुषंगिक संगठनों में से एक है, जो सुदूर ग्रामीण पहाड़ी व वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, स्वावलंबन एवं संस्कार जैसे विषयों पर काम करती है।  साहिबगंज जिला में कुल अब तक 158 एकल अभियान विद्यालय शुरू कर दिया गया है। संपूर्ण देश में एक लाख से भी अधिक एकल अभियान विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "एकल अभियान की समिति पुनर्गठन हेतु बैठक : वंचित समाज की परवाह"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel