भाजपा नेता सुर्या हांसदा ने शहीद सिद्धो - कान्हू की प्रतिमा में किया माल्यार्पण Sahibganj News Feb 25, 2022 Edit Sahibganj News : साहिबगंज बोरियो प्रखंड में मोती पहाड़ी गाँव के साइफन मैदान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोरोना गाईडलाईन का पालन करते हुए भरतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहीद सिद्धो- कान्हू का शहीद दिवस मनाया।भाजपा नेता सूर्यनारायण हांसदा ने शहीद सिद्धो - कान्हु मुर्मू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की। मौके पर उन्होंने एक सिद्धो - कान्हू की प्रतिमा की स्थापना भी की। इसके पहले भाजपा कार्यकर्ताओं का संथाली रीति रिवाज से भव्य स्वागत किया गया, वहीं अंत में मेला लगाकर खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।मौके पर सुर्या हांसदा ने कहा कि सिद्धो - कान्हू के बलिदान को हमलोग कभी भूल नहीं पाएँगे, सच्चे मायने में वे एक वीर योद्धा थे। सभी लोगों ने सिध्दो - कान्हू के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर भाजयुमो नेता नरेंद शर्मा संतोष साह, अनिल पंडित समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "भाजपा नेता सुर्या हांसदा ने शहीद सिद्धो - कान्हू की प्रतिमा में किया माल्यार्पण"
Post a Comment