महारूद्र यज्ञ के लिए महाराजपुर से निकाली गई भव्य कलश यात्रा : इसी के साथ 5 दिवसीय यज्ञ का हुआ शुभारंभ


Sahibganj News : साहिबगंज तालझरी प्रखंड के महाराजपुर नया टोला गांव के गंगा तट में पांच दिवसीय श्री श्री 108 महारुद्र महायज्ञ सह श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ कथा की शुरूआत शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, कलश यात्रा ऐतिहासिक व अविस्मरणीय थी। कलश यात्रा की शोभा देखते ही बनती थी।

महारूद्र यज्ञ के लिए महाराजपुर से निकाली गई भव्य कलश यात्रा : इसी के साथ 5 दिवसीय यज्ञ का हुआ शुभारंभ





बता दें कि यज्ञ मण्डप की नयनविराम शोभा देखते ही बनती थी। कलश यात्रा के साथ ही यज्ञ का शुभारंभ हो गया है। यज्ञ का आयोजन महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में किया गया है। यज्ञ कमिटि के आयोजक सह हिन्दू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने बताया कि  कोरोना काल से उबरने के बाद इस बार पांच दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।




संजय साह, विक्की गुप्ता, शेखर महतो, ललन महतो, पंकज यादव, अरवा महतो, केदार साह, गंगा सिंह, मुन्ना यादव आदि के द्वारा दर्जनों हिंदू धर्म रक्षा मंच के कार्यकर्ताओं को भगवा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं इस कलश यात्रा में शामिल सभी माताओं बहनों को हिन्दू धर्म रक्षा मंच की ओर से हनुमान चालीसा पुस्तिका का वितरण किया गया।


Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "महारूद्र यज्ञ के लिए महाराजपुर से निकाली गई भव्य कलश यात्रा : इसी के साथ 5 दिवसीय यज्ञ का हुआ शुभारंभ"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel