शिबू सोरेन महाविद्यालय के स्थापना दिवस पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन, 1 लाख 11 हजार का चेक हिमांशु शेखर ने दिया


Sahibganj News : शिबू सोरेन जनजातीय महाविद्यालय बोरियो के स्थापना दिवस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकम में राज्य खाद्य अयोग पदाधिकारी हिमांशु शेखर चौधरी, वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, क्षेत्रीय विधायक सह शासी निकाय सचिव लोबिन हेम्ब्रम, राजमहल सांसद प्रतिनिधि संजीव शामू हेम्ब्रम मुख्य रूप से शामिल रहे।

शिबू सोरेन महाविद्यालय के स्थापना दिवस पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन, 1 लाख 11 हजार का चेक हिमांशु शेखर ने दिया

कार्यक्रम का शुभारंभ हिमांशू शेखर चौधरी, लोबिन हेम्ब्रम, प्रचार्य बीएन ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया। तत्पश्चात अथितियों को शॉल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। जिसके बाद मुख्य अथिति हिमांशू शेखर चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी लक्ष्य की प्राप्त करने के लिए संसाधन की आवश्यकता नही होती है।




प्रारम्भ में इंटर तक की पढाई़ शुरु हुई, फिर झारखंड राज्य अलग हुआ, फिर डिग्री कॉलेज बन गया, अब बहुत जल्द ही विद्यार्थियों को बीएड तक शिक्षा मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में बीते दिन महाविद्यालय में आयोजित हुए वाद - विवाद प्रतियोगिता में शामिल छात्र - छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रोफेसर नजरुल इस्लाम ने किया।


Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "शिबू सोरेन महाविद्यालय के स्थापना दिवस पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन, 1 लाख 11 हजार का चेक हिमांशु शेखर ने दिया"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel