Smart City Ranking में देश के 100 Smart Cities में Ranchi नंबर 4 पर Sahibganj News Feb 3, 2022 Edit Ranchi : भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा जारी स्मार्ट सिटी रीयल टाइम रैंकिंग में झारखंड की राजधानी रांची ने इस बार बड़ी छलांग लगाई है।पिछले माह तक देश के 100 शहरों में 11वें स्थान पर रही स्मार्ट सिटी रांची अब चौथे नंबर पर पहुंच गई है और स्मार्ट सिटी के विकास के पैमाने पर राज्यों की श्रेणी में जारी रैंकिंग में झारखंड लगातार नंबर वन पर बना हुआ है।दरअसल केन्द्र सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चल रही योजनाओं के क्रियान्वयन और कार्यों की प्रगति की जानकारी जीएमआइएस पोर्टल पर अपडेट किया जाता है, उसी के आधार पर शहरों और राज्यों की रैंकिंग जारी की जाती है।इस रैंकिंग में देश के टॉप टेन स्मार्ट सिटी की बात करें तो प्रथम स्थान पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, दूसरे स्थान पर इंदौर, तीसरे स्थान पर उदयपुर, चौथे स्थान पर रांची, पांचवें स्थान पर सूरत, छठे स्थान पर वाराणसी, सातवें स्थान पर भुवनेश्वर, आठवें स्थान पर आगरा, नौवें स्थान पर अहमदाबाद और दसवें स्थान पर विशाखापत्तनम का नाम शामिल है।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "Smart City Ranking में देश के 100 Smart Cities में Ranchi नंबर 4 पर"
Post a Comment