अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सदर प्रखंड में नेहरू युवा केन्द्र ने किया कार्यक्रम का आयोजन Sahibganj News Mar 8, 2022 Edit Sahibganj News : मंगलवार को नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक चंदन कुमार एवं मोहम्मद कौसर अंसारी के नेतृत्व में सकड़ोगढ़ के राज कोचिंग संस्थान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जहां मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के तौर पर रविकांत मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत छात्राओं एवं मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। मौके पर अतिथियों ने कहा कि महिलाओं को अपने हक व अधिकार के लिए आगे आना होगा और महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा,तभी हमारे समाज और राष्ट्र का सही विकास हो सकता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक चंदन कुमार ने बताया कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं, पुरुष की अपेक्षा बहुत आगे निकल चुकी हैं, चाहे वह देश की सेवा हो या समाज की सेवा या फिर राष्ट्र की सेवा, महिलाएं हर एक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं।उन्होंने देश व विदेश की नामचीन महिला हस्तियों का उदाहरण देते हुए कहा कि इन महिला शक्तियों ने अपने कार्यों के बदौलत ही देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी नाम कमाए हैं, जिनसे हमें प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।वहीं स्वयंसेवक कौसर ने बताया कि समाज एवं सृष्टि की संरचना में जितनी भागीदारी पुरुषों की रही है, उतनी ही भागीदारी महिलाओं की भी है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी स्तर के महिलाओं को सम्मानित और जागरूक कर मुख्यधारा से जोड़ने की है।मौके पर राज नंदनी कुमारी, निधि कुमारी, सोनम कुमारी, सुहानी कुमारी, रोशनी कुमारी ,पिंकी कुमारी ,अंशु कुमारी ,आरती कुमारी, पायल कुमारी, प्रीति कुमारी, खुशबू कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, रिचा रानी, रिया कुमारी, शिवानी कुमारी, खुशी कुमारी, गंगा पहाड़न, आंचल कुमारी, रेशमा कुमारी सहित दर्जनों छात्र - छात्रएं उपस्थित थे।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सदर प्रखंड में नेहरू युवा केन्द्र ने किया कार्यक्रम का आयोजन"
Post a Comment