सिविल सर्जन ने बोरियो प्रखंड का किया दौरा : 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पिलाई "दो बून्द ज़िंदगी की" Sahibganj News Mar 1, 2022 Edit Sahibganj News : समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोरियो के अन्तर्गत मरचो और बोरियो संथाली टोला में पल्स पोलियो House to House कार्यक्रम का Monitoring सिविल सर्जन डॉक्टर अरबिन्द प्रसाद सिंह के द्वारा किया गया।जिसमें सिविल सर्जन द्वारा दल संख्या 11के सहयोग से घर - घर भ्रमण करते हुए 0 से 5 वर्ष के बच्चों की जाँच करके पोलियो दवा पिलाई गई। साथ ही सिविल सर्जन द्वारा घर - घर दिवार लेखन, दवा की स्थिति, आईस पैक,पोलियो प्रतिवेदन आदि का भी अवलोकन किया गया और सहिया को 0 से 5 वर्ष तक के सभी छुटे हुए बच्चों को दवा पिलाने का निर्देश भी दिया गया। मौके पर डॉक्टर सत्ती, डाबडा जिला VBD सलाहकार, डाॅ. बुद्धदेव मुर्मू, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बोरियो, मोहम्मद मुजाहिद अख्तर FLA, मनोहर पंडित MTS शंभुलाल दत्ता BTT एवं पोलियो बुथकर्मी उपस्थित थे।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "सिविल सर्जन ने बोरियो प्रखंड का किया दौरा : 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पिलाई "दो बून्द ज़िंदगी की""
Post a Comment