चहुंओर होली की मस्ती : धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है होली, लोगों में गजब का उत्साह
पूरे देशभर सहित साहिबगंज में भी रंगों का त्योहार होली धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। कोरोना की वजह से 2 साल से लोग इस त्योहार को नहीं मना पा रहे थे, लेकिन अब कोरोना के बादल छंटने के बाद लोग इस बार इसे जमकर मनाने के मूड में हैं। लोग सुबह से ही रंगों में सराबोर दिख रहे हैं।
लोगों में भी दिख रहा है उत्साह
इस बार होली को लेकर साहिबगंज वासियों में भी गजब का उत्साह दिख रहा है। अलग-अलग प्रखंडों में इसे मनाने को लेकर सोसायटी से लेकर कॉलोनी तक में खास इंतजाम किए गए हैं।इसीलिए मनाई जाती है होली
पौराणिक कथाओं के अनुसार प्राचीन काल में हिरण्यकश्यपु नाम का एक राजा था। अपने बल के आगे वह भगवान को भी नहीं मानता था। लेकिन उसका पुत्र प्रह्लाद भगवान का भक्त था।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "चहुंओर होली की मस्ती : धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है होली, लोगों में गजब का उत्साह"
Post a Comment