साहिबगंज - बोरियो मुख्य मार्ग के जिलेबिया घाटी के पास बाइक हुआ असन्तुलित : ड्राइवर जख्मी Sahibganj News Mar 22, 2022 Edit Sahibganj News : साहिबगंज - बोरियो मुख्य मार्ग के जिलेबिया मोड़ के समीप अदरो गांव में एक बाइक के असन्तुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से बाइक पर सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां दोनों ही युवक का इलाज किया गया। घायल दोनो युवक शहर के चानन मोहल्ला निवासी प्रकाश मंडल का पुत्र कृष्ण मंडल और दुखु मंडल का पुत्र सूरज मंडल बताया जाता है।घायल सूरज ने बताया कि वे दोनों जेसीबी के ड्राइवर और खलासी हैं और क्रशर से काम समाप्त कर बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक जिलेबिया मोड़ पर से मुड़ने वाली थी कि अचानक बाइक असंतुलित हो गया और सड़क किनारे गिर पड़ी। इस घटना में बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। लोगों की मदद से दोनों युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां दोनों का इलाज किया गया।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "साहिबगंज - बोरियो मुख्य मार्ग के जिलेबिया घाटी के पास बाइक हुआ असन्तुलित : ड्राइवर जख्मी"
Post a Comment