बोरियो के मैदान में जलसा के सफल संचालन के लिए नौजवानों की टोली तैयार Sahibganj News Mar 18, 2022 Edit Sahibganj News : साहिबगंज बोरियो प्रखंड के मदरसा नुरूल होदा मैदान में आयोजित किए जाने वाले जलसा को कामयाब बनाने के मद्देनजर एक आम बैठक जलसा कमिटि के अध्यक्ष शकिल अहमद की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई।बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए बनात के सचिव रिजवान अंसारी ने बताया कि जलसा को सफल बनाने के लिए हर मोहल्ले से तेज तर्रार नौजवानों का चयन किया जा रहा है, ताकि जलसा के क्रियाकलापों को सफल बनाया जा सके।लगे हाथों जलसा के सफल संचालन के लिए स्थानीय नौजवानों को दायित्व सौपने का काम भी किया जा रहा है। सचिव ने बताया कि राज्य के बाहर से आने वाले मेहमानों के लिए होटल का इंतजाम जलसा कमिटि द्वारा किया गया है और ख़्वातीन के लिए पर्दे का माकुल इंतिजाम भी जलसा कमिटि द्वारा किया जा रहा है।वहीं पन्डाल और मंच निर्माण का कार्य भी युद्धस्तर पर चल रहा है। जलसा को कामयाब बनाने के लिए बोरियो के नौजवान काफी मेहनत कर रहे हैं। बनात के सचिव ने कहा की बोरियो के नौवजवानों की मेहनत रंग लाएगी और ये जलसा कामयाब होगा।मौके पर जलसा सचिव कुर्बान अंसारी, उपाध्यक्ष जावेद अंसारी, कोषाध्यक्ष मो. शरीफ अंसारी, उपसचिव एजाज अंसारी, बनात के अध्यक्ष हाजी अशरफ अली, पूर्व अध्यक्ष इमतियाज अहमद मुख्तार अली, अजिजुर्रहमान,मास्टर इजहार, मास्टर अफजल, अशद अजमल, मौलाना मंसुर, अली मौलाना, नियामतुल्ला, वकिल समीरी, अकबर अली, सत्तार अंसारी, महफुज अंसारी, गफ्फार अंसारी सहित बोरियो के सैकडों ग्रामवासी उपस्थित थे।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "बोरियो के मैदान में जलसा के सफल संचालन के लिए नौजवानों की टोली तैयार"
Post a Comment