हमें पार्टी से तो निकाल दोगे, लेकिन माटी से निकाल नहीं पाओगे : JMM विधायक लोबिन हेंब्रम Sahibganj News Apr 4, 2022 Edit Sahibganj News : 1932 ख़ातियानी नियोजन नीति लागू करवाने के लिए झरखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आरपार की लड़ाई के मूड में बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम आ गए हैं।बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने 1932 ख़ातियानी, नियोजन लागू करवाने के लिए अपने ही सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विरोध में जन आक्रोश महासभा का आयोजन शिबू सोरेन जनजातीय इंटर महाविद्यालय के स्टेडियम में किया।महासभा में बोरियो विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने से हजारों हजार की संख्या में ग्रामीण पँहुचे थे। जहाँ जनसभा को संबोधित करते हुए जेएमएम विधायक लोबिन हेंब्रम ने सुबे के मुखिया हेमंत सोरेन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि हमें सड़क या पुलिया नहीं चाहिए,हमारे जनजातीय भाइयों को शिक्षा चाहिए, इसीलिए सरकार खतियान 1932 लागू करे, झारखंड को सँवारे और झारखंड में स्थानीय नीति लागू करें और पी. पेशा कानून को भी सरकार लागू करे। विधायक ने यह भी कहा की 1932 खतियान आदिवासियों के हित के लिए अति आवश्यक है।इसकी आवाज सदन में उठाने पर अपने ही मुखिया द्वारा हमें रोका गया और हमपर पार्टी विरोधी काम करने का आरोप लगाया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तंज कसते हुए विधायक ने कहा की हमें पार्टी से तो निकाल दोगे लेकिन माटी से निकाल नहीं पाओगे।ज्ञात रहे कि यह जन आक्रोश महासभा सरकार के लाख कोशिश करने के बाद भी सफल रहा।जनसभा में झामुमो के युवा नेता अजय हेम्ब्रम, सामू बास्की, बसारत अंसारी, नंदलाल साह, शिव चरण मालतो, संजय मुर्मू, जय किस्कु, मांझी हेम्ब्रम सहित हजारो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "हमें पार्टी से तो निकाल दोगे, लेकिन माटी से निकाल नहीं पाओगे : JMM विधायक लोबिन हेंब्रम"
Post a Comment