राजमहल लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी भी उतारेगा अपना प्रत्याशी, कांग्रेस पार्टी जेएमएम का गुलाम नहीं Sahibganj News Apr 25, 2022 Edit Pakur : हिरणपुर प्रखण्ड में कांग्रेस संवाद कार्यक्रम का आयोजन रविवार को प्रखण्ड अध्यक्ष मनोबर आलम की अध्यक्षता में की गई। मुख्यातिथि के रूप में प्रभारी कृष्णा यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे।कार्यक्रम में जय मालतो ने कहा कि इस विधानसभा में सभी कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के हैं और झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के हम गुलाम नहीं हैं, जो चुनाव आने के बाद गठबन्धन धर्म का पालन करें। वहीं आबिद इस्लाम ने बिजली की समस्याओं को रखा।राष्का हेम्ब्रम ने कहा कि प्रखण्ड में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को सम्मान नही दिया जाता है, ये कहीं से भी उचित नहीं है, दोहरा मापदंड नहीं चलेगा, क्योंकि पदाधिकारी सबके लिए समान होते हैं।प्रखण्ड अध्यक्ष मनोबर आलम ने कहा कि जिले के वरीय नेताओ को हिरणपुर प्रखण्ड में अपना समय देना चाहिए, तभी संगठन मजबूत होगा। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढेगा।मनोबर ने कहा कि हमलोग मंत्री आलमगीर आलम के साथ हैं और उनकी हर बातों को सर आंखों पर रखकर काम कर रहे हैं। राहुल गांधी को देश बचाने की सोच के साथ आगे बढ़ाने के लिए हर घर तक उनकी बातों को पहुंचाने का काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 2024 के चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में लाकर देश को बचाना है, इसीलिए हमलोग कार्यकर्ताओं से संवाद कर के संगठन को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में लिट्टीपाड़ा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया जाएगा। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस संगठन को कमजोर करने का काम कर रही है। मनोबार ने आगामी चुनाव में हर हाल में राजमहल लोकसभा और विधानसभा से प्रत्याशी उतारने की मांग आलाकमान से की है।प्रभारी कृष्णा यादव ने अपनी बातों को रखते हुए कहा कि बैठक में जो भी बातें उभरकर सामने आई है, उससे कांग्रेस के प्रदेश संयोजक सुलतान अहमद को अवगत कराया जाएगा। बैठक में मोतीलाल मरांडी, अख्तर अंसारी, बबलू किस्कू, राजेन मरांडी, आबिद इस्लाम, मानसर शेख सहित दर्जनों कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "राजमहल लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी भी उतारेगा अपना प्रत्याशी, कांग्रेस पार्टी जेएमएम का गुलाम नहीं"
Post a Comment