महाराजपुर - शर्मापुर मुख्य पथ पर हुई दुर्घटना : दो बाइक सवार घायल Sahibganj News Apr 25, 2022 Edit Sahibganj News : साहिबगंज जिले के तालझारी थाना के महाराजपुर -शर्मापुर मुख्य सड़क पर हरदी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, घायल व्यक्ति महाराजपुर के नयाटोला गांव का रहनेवाला बताया जा रहा है।घटना साढ़े दस बजे रात की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार हेतु उनके परिजन साहिबगंज अस्पताल लेकर आए हैं। वहीं घटना की सूचना तालझारी थाना प्रभारी प्रमोद टूडू को दी गई, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "महाराजपुर - शर्मापुर मुख्य पथ पर हुई दुर्घटना : दो बाइक सवार घायल"
Post a Comment