जिनके कंधे पे महत्वपूर्ण योजनाओं के निर्वाहन की जिम्मेदारी : उनको भूखे पेट सोने की मजबूरी Sahibganj News Apr 9, 2022 Edit Sahibganj News : जिनके कंधे पे जिले की तमाम बड़ी योजनाओं को क्रियान्वयन की जिम्मेदारी है, उन्हें भूखे पेट सोना पड़ रहा है। जी हां, ये स्थिति है झारखंड के साहिबगंज जिले की।बता दें कि जिले के बरहेट प्रखंड कार्यालय परिसर में अपने लंबित मानदेय भुगतान को ले कर प्रखंड क्षेत्र की सेविका व साहिकाओं ने एक दिवसीय धरना दिया है। धरना के बाद सेविका व सहायिकाओं ने प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी को अपनी मांगों को लेकर एक मांग पत्र भी सौंपा।मांग पत्र में मानदेय एवं पोषाहार भुगतान के लंबित होने की बात कही गई है। बता दें की पोषाहार की राशि नहीं मिलने के कारण सेविकाओं को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सेविकाओं ने अन्य लोगों से अपना परिवार चलाने के वास्ते बहुत ज्यादा कर्ज भी ले लिया है।दुकानदार और महाजनों ने अपने कर्ज अदायगी के लिए उलाहना देना शुरू कर दिया है, जिससे सेविकाओं की जिंदगी तनावपूर्ण हो गई है। अपने मांग पत्र में आगे उन्होंने लिखा है कि सेविका - सहायिका के कार्य निष्पादन के अलावा भी उन्हें, विभिन्न कार्यकलाप थमा दिया जाता है।जैसे - कालाजार, बीएलओ, फाईलेरिया उन्मूलन, पल्स पोलियो अभियान, समर अभियान, वैक्सीनेशन, सर्वे जैसे अन्य कार्य भी इन्हीं के मत्थे मढ़ दिया गया है। फिर भी सही समय पर मानदेय का भुगतान नहीं नहीं होने से उन लोगों की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है।सेविका - सहायिका ने सरकार से गुहार लगाते हुए लंबित मानदेय एवं पोषाहार की राशि जल्द से जल्द भुगतान करने की मांग की है। मौके पर मीरा देवी, प्रिया देवी, रीना देवी, सुनीता सोरेन, सरोजिनी टूडू, सुशीला हांसदा सहित काफी संख्या में सेविका व सहायिका उपस्थित रहीं।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "जिनके कंधे पे महत्वपूर्ण योजनाओं के निर्वाहन की जिम्मेदारी : उनको भूखे पेट सोने की मजबूरी"
Post a Comment