सामाजिक न्याय पखवाड़ा के सफल आयोजन को लेकर भाजपा की बैठक साहिबगंज के डिहारी में आज Sahibganj News Apr 9, 2022 Edit Sahibganj News : झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से 7 अप्रैल से 20 अप्रैल तक "सामाजिक न्याय पखवाड़ा" कार्यक्रम के तहत सभी जिलों के भाजपा किसान मोर्चा को, जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कराने को कहा गया है।इसी क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राम दरस यादव एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के निर्देशानुसार आज 10 बजे साहिबगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम डिहारी में भाजपा के वरिष्ठ नेता शिव शंकर यादव के आवास के निकट, कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया है।किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों के बीच प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना जैसे अन्य कल्याणकारी योजनाओं को सभा के माध्यम से किसानों एवं ग्रामीणों को बताना है।किसान मोर्चा के ललन राय ने मंडल एवं जिला स्तर के किसान मोर्चा के पदाधिकरियों एवं कार्यसमिति सदस्यों को समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर सभा को सफल बनाने कि अपील की है।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "सामाजिक न्याय पखवाड़ा के सफल आयोजन को लेकर भाजपा की बैठक साहिबगंज के डिहारी में आज"
Post a Comment