उमाअमृता संस्था की मानवीय पहल : विक्षिप्त महिला को ईलाज के लिए पहुंचाया सदर अस्पताल Sahibganj News Apr 4, 2022 Edit Sahibganj News : साहिबगंज महादेवगंज के ग्रामीण इलाके में एक महिला, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ थी, पिछले 5 दिनों से एक ही जगह भूखी - प्यासी पड़ी हुई थी। उसे कोई देखने वाला नहीं था।जब इसकी सूचना उमाअमृता फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुराग राहुल को प्राप्त हुई, तो वह उस जगह पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से उक्त महिला को भोजन एवं पानी उपलब्ध करवाने के साथ ही जिला प्रशासन को इसकी सूचना देकर महिला के लिए सहायता प्राप्त की।अब वह महिला साहिबगंज सदर अस्पताल में एडमिट हैं। उपायुक्त की देखरेख में सदर अस्पताल में उक्त महिला का ईलाज चल रहा है। महिला का ईलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया की हिमोग्लोबिन की कमी होने की वजह से महिला को परेशानी हो रही है। खून की व्यवस्था की जा रही है। बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम कुमारी की देखरेख में महिला का विशेष ईलाज किया जा रहा है।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "उमाअमृता संस्था की मानवीय पहल : विक्षिप्त महिला को ईलाज के लिए पहुंचाया सदर अस्पताल"
Post a Comment