साहिबगंज महाविद्यालय में नव निर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद का पुष्प माला पहनाकर किया गया स्वागत
Sahibganj:-सिद्धो - कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ साहिबगंज महाविद्यालय इकाई की ओर से नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉक्टर चन्द्रशेखर प्रसाद का स्वागत सह सम्मान समारोह पुष्प गुच्छ और पुष्प माला पहना कर किया गया। स्वागत व सम्मान समारोह शिक्षक कक्ष में प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर राहुल कुमार सन्तोष व डॉ.शिवानंद अवस्थी ने नए अध्यक्ष डॉ. चन्द्रशेखर प्रसाद का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया, साथ ही सभी वरीय शिक्षकों ने भी नव नियुक्त अध्यक्ष का स्वागत व सम्मान पुष्प माला पहनाकर किया। सम्मानित हुए नव नियुक्त शिक्षक प्रो.सैमी मरांडी, प्रो. मरियम हेंब्रम, प्रो. वसीम राजा, प्रो. फोदो सोरेन, प्रो. सोनू कुमार साहू, प्रो. कुसमुद्दीन अंसारी, प्रो. पूर्णिमा लकड़ा, प्रो. प्रिया मुर्मू व प्रो.जिसू हंसदा शामिल रहे।
मंच का संचालन सचिव डॉ. रणजीत कुमार सिंह और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. सैमी मरांडी ने किया। मौके पर शिक्षक संघ के प्रो. एस. आर. आई. रिजवी, डॉ. ध्रुव ज्योति कुमार सिंह, डॉ. मीरा चौधरी, डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. सिदाम सिंह मुंडा, डॉ. यशराज सिंह, डॉ. शिवानंद अवस्थी, प्रो. परितोष साह, डॉ. अनिल कुमार, महाविद्यालय कर्मी संजीव कुमार ठाकुर एवं भादो मुर्मू उपस्थित थे।
0 Response to "साहिबगंज महाविद्यालय में नव निर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद का पुष्प माला पहनाकर किया गया स्वागत"
Post a Comment