आदिवासी महिला प्रसव के लिए आई : राजमहल अस्पताल के कर्मचारियों ने वसूले 3 हजार : अलग से ममता वाहन का किराया भी वसूला गया


राजमहल :- आदिवासी प्रसूता से प्रसव के नाम पर तीन हजार रुपए की अवैध वसूली की शिकायत परिजनों ने राजमहल अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक से की है. 

आदिवासी महिला प्रसव के लिए आई : राजमहल अस्पताल के कर्मचारियों ने वसूले 3 हजार : अलग से ममता वाहन का किराया भी वसूला गया

राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के मेहंदीपुर निवासी चांद मुर्मू ने आरोप लगाया है कि उसके पतोहु रजीना किस्कू का प्रसव बीते 13 अक्टूबर को सुबह करीब 8 बजे हुआ. ऑन ड्यूटी कर्मचारी द्वारा पांच हजार रुपए की मांग की गई.


इस मामले में प्रभारी उपाधीक्षक डॉक्टर उदय टुडू ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है. शिकायत पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. इस बीच सिविल सर्जन डॉक्टर रामदेव पासवान ने कहा कि परिजनों के माध्यम से कर्मचारियों को पैसा दिए जाने की शिकायत की जांच करवा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " आदिवासी महिला प्रसव के लिए आई : राजमहल अस्पताल के कर्मचारियों ने वसूले 3 हजार : अलग से ममता वाहन का किराया भी वसूला गया"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel