बोकारो की राजिया बनी बिहार की DSP : बिहार की प्रथम मुस्लिम महिला डीएसपी बनकर रचा इतिहास
बोकारो :- झारखंड राज्य के बोकारो जिले की छात्रा रजिया सुल्ताना ने 64वीं BPSC परीक्षा में कामयाबी हासिल की है। रजिया सुल्ताना का BPSC परीक्षा में डीएसपी के रूप में चयन हुआ है।
रजिया सुल्ताना ने बिहार की प्रथम मुस्लिम महिला DSP बनकर इतिहास रच दिया है। रजिया बिहार पुलिस में सीधे तौर पर पुलिस उपाधीक्षक (DSP) बनने वाली पहली मुस्लिम महिला हैं।
बिहार के गोपालगंज से जुड़ा है नाता
रजिया ने 2009 में मैट्रिक और 2011 में 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। रजिया का परिवार बोकारो जिले के सीवनडीह में रहता है। रजिया की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा बोकारो पब्लिक स्कूल में ही हुई है। रजिया मूल रुप से बिहार के गोपालगंज जिले के हथुआ की निवासी है, लेकिन उनकी प्रारंभिक पढ़ाई - लिखाई झारखंड के बोकारो में हुई। यहां उनके पिता मोहम्मद असलम अंसारी बोकारो स्टील प्लांट में स्टेनोग्राफर के रूप में काम किया करते थे। रजिया के पिता मोहम्मद असलम का साल 2016 में इंतकाल हो चुका है और इनकी माता गृहणी हैं। रजिया सात भाई बहनों में सबसे छोटी हैं।बचपन से ही मेधावी रही हैं राजिया
राजिया के इस कामयाबी पर उनकी मां गुलाबन निशा काफी ज्यादा खुश हैं। उन्होंने कहा कि बेटी को जो कामयाबी मिली है, उसकी खुशी एक मां ही समझ सकती है। रजिया के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि रजिया बचपन से ही हरफनमौला थी। वो खेलकूद, पढ़ाई - लिखाई में सबसे आगे रहती थी। रजिया को बचपन से ही पढ़ाई - लिखाई का शौक रहा है। वह पहली क्लास से ही टॉपर रही है और उसकी लगभग पूरी पढ़ाई स्कॉलरशिप से हुई है।इंजीनियरिंग छोड़कर बनी डीएसपी
बोकारो से इंटरमीटिएट तक की पढ़ाई के बाद रजिया सुल्तान ने राजस्थान के जोधपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री ली। 2017 में रजिया का चयन बिहार सरकार के बिजली विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर के रूप में हुआ था, तभी से वह BPSC परीक्षा की तैयारी कर रही थी।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " बोकारो की राजिया बनी बिहार की DSP : बिहार की प्रथम मुस्लिम महिला डीएसपी बनकर रचा इतिहास"
Post a Comment