बीती रात 8 अरब हो गई दुनिया की आबादी : UN की रिपोर्ट
संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के अनुसार दुनिया की आबादी मंगलवार को 8 अरब तक पहुंच गई।
इसे मानव विकास में एक मील का पत्थर माना जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र के नवीनतम अनुमानों से पता चलता है कि वैश्विक जनसंख्या 2030 में लगभग 8.5 बिलियन, 2050 में 9.7 बिलियन और 2100 में 10.4 बिलियन तक बढ़ सकती है।
विश्व जनसंख्या दिवस को लेकर सोमवार को जारी वार्षिक विश्व जनसंख्या संभावना रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वैश्विक जनसंख्या 1950 के बाद से अपनी सबसे धीमी दर से बढ़ रही है, जो 2020 में एक प्रतिशत से भी कम हो गई है। जबकि वैश्विक आबादी को 7 से 8 अरब तक बढ़ने में 12 साल लगे, लेकिन इसे 9 अरब तक पहुंचने में लगभग 15 साल लगेंगे (2037 तक)। यह एक संकेत है कि वैश्विक आबादी की समग्र विकास दर धीमी हो रही है।
यूएन की रिपोर्ट के अनुसार 2022 में एशिया में दो सबसे अधिक आबादी वाले हैं। इनमें दक्षिण-पूर्वी एशिया (2.3 अरब) और मध्य-दक्षिणी एशिया क्षेत्र में 2.1 अरब जनसंख्या के साथ शामिल हैं। इन दो क्षेत्रों में भी ज्यादा आबादी का कारण चीन और भारत हैं। दोनों ही देशों की आबादी का अनुमान 1.4 अरब से ज्यादा लगाया गया है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "बीती रात 8 अरब हो गई दुनिया की आबादी : UN की रिपोर्ट"
Post a Comment