यौन अपराध के सम्बन्ध में पीड़िता के चिकित्सकीय जाँच से सम्बंधित उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों की दी गई जानकारी


साहिबगंज : मंगलवार की देर शाम पुलिस लाइन के सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह वरीय सिविल जज धर्मेन्द्र कुमार ने जिले के पुलिस पदाधिकारीयों को अनुसंधान से सम्बंधित बारीकियों एवं यौन अपराध के सम्बन्ध में पीड़िता के चिकत्सकीय जाँच से सम्बंधित उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों से अवगत कराया।

यौन अपराध के सम्बन्ध में पीड़िता के चिकित्सकीय जाँच से सम्बंधित उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों की दी गई जानकारी

उन्होंने सम्बंधित पदाधिकारीयों को प्रशिक्षण देते हुए गिरफ्तारी, सर्च एवं सीजर, केस डायरी लेखन के सम्बन्ध में बताया और इस सम्बन्ध में उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णयों का अवलोकन कराया।

सड़क दुर्घटना से सम्बंधित प्रावधानों से भी अनुसंधानकर्ताओं को अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किसपोट्टा भी उपस्थित थे एवं उनके द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस पदाधिकारियों को अनुसन्धान के दौरान साक्ष्य संकलन की बारीकियों को समझने के लिए कहा गया।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "यौन अपराध के सम्बन्ध में पीड़िता के चिकित्सकीय जाँच से सम्बंधित उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों की दी गई जानकारी"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel