अर्जुन तेंदुलकर ने किया पिता सचिन जैसा कमाल : रणजी डेब्यू पर जमाया शतक , सचिन ने 34 साल पहले किया था कारनामा


क्रिकेट

हर पिता चाहता है कि उसका बेटा एक ना एक दिन कामयाब हो और उसका नाम रोशन करें

अर्जुन तेंदुलकर ने किया पिता सचिन जैसा कमाल : रणजी डेब्यू पर जमाया शतक , सचिन ने 34 साल पहले किया था कारनामा

आज हम क्रिकेट जगत के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बात कर रहे हैं। उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों रणजी ट्रॉफी मैच खेल रहे हैं। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपने जीवन के पहले रणजी ट्रॉफी मैच में अर्थात डेब्यु मैच में शतक ठोक दिया है।

1988 में सचिन ने जड़ा था शतक

सचिन ने 1988 में अपने रणजी डेब्यू पर शतक जड़ा था। इसके 34 साल बाद उनके बेटे अर्जुन ने भी 23 साल में वही कारनामा कर दिया है। यही दिसंबर का महीना और फिर एक जूनियर तेंदुलकर का रणजी डेब्यू पर शतक आ गया। अर्जुन ने गोवा की ओर से खेलते हुए राजस्थान के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की है।

मात्र 15 साल थी उम्र

सचिन ने 11 दिसंबर, 1988 को मुंबई की ओर से गुजरात के खिलाफ अपना पहला रणजी मैच खेला था। तब महज 15 साल के रहे सचिन ने 100 रन की नाबाद पारी खेली थी। तब सचिन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे कम उम्र में शतक जमाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने थे। सचिन ने बाद में दलीप ट्रॉफी और ईरानी ट्रॉफी में भी डेब्यू मैच में शतक जमाया था।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " अर्जुन तेंदुलकर ने किया पिता सचिन जैसा कमाल : रणजी डेब्यू पर जमाया शतक , सचिन ने 34 साल पहले किया था कारनामा"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel