रुबिका मर्डर केस : BJP की 21 सदस्यीय टीम आज आएगी साहिबगंज : मृतिका रेबिका पहाड़िन के परिजनों एवं ग्रामीणों से करेंगे मुलकात


बोरियो :- भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार बीजेपी की एक उच्च स्तरीय 21 सदस्यीय टीम आज साहिबगंज के बोरियो प्रखंड का दौरा करेगी। 

रुबिका मर्डर केस : BJP की 21 सदस्यीय टीम आज आएगी साहिबगंज : मृतिका रेबिका पहाड़िन के परिजनों एवं ग्रामीणों से करेंगे मुलकात



यह टीम भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उराँव के नेतृत्व में न सिर्फ घटनास्थल की जांच करेगी, बल्कि मोमीन टोला, बेलटोला एवं मृतिका के घर जाकर पीड़ित परिवार एवं स्थानीय ग्रामीणों से मिलेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उराँव, गंगोत्री कुजूर, दिनेश उराँव, लुइस मरांडी, ताला मरांडी, राजमहल विधायक अनंत ओझा, मिस्त्री सोरेन, रामकुमार पाहन, अशोक बड़ाईक, मनोज पहाड़िया, सिमोन माल्टो, सुफल मरांडी, दुर्गा मराण्डी, सूर्या हांसदा, सुरेश मुर्मू, रविन्द्र टुडू, दानियल किस्कू, रेणुका मुर्मू, रमेश हांसदा, रामकुमार मांझी एवं गमालियल हेम्ब्रम शामिल हैं।

बता दें कि संथाल परगना के बोरियो विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत बेलटोला निवासी दिलदार अंसारी सहित अन्य ने मिलकर एक पहड़िया युवती रेबिका पहाड़िन की हत्या कर शव को कई टुकड़ों में काटकर विभिन्न इलाकों में फेंक दिया था।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " रुबिका मर्डर केस : BJP की 21 सदस्यीय टीम आज आएगी साहिबगंज : मृतिका रेबिका पहाड़िन के परिजनों एवं ग्रामीणों से करेंगे मुलकात"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel