उमा अमृता फाउंडेशन द्वारा महादेवगंज में किया गया दर्जनों कंबल का वितरण
साहिबगंज :- उमाअमृता फाउंडेशन के तत्वाधान में महादेवगंज के जयंती ग्राम में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
संस्था की ओर से 25 जरूरतमंद लोगों को कंबल उपलब्ध करवाया गया। उमा अमृता फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य प्रशांत शेखर ने बताया कि शहर के एक व्यक्ति ने गुप्त दान करके संस्था को दर्जनों कंबल उपलब्ध कराया है, जिसमें से पच्चीस कंबल जयंती ग्राम में जरूरतमंदों के बीच वितरित कर दिया गया है। शेष बचे कंबलों को निर्धन और असहाय परिबारों के लिए रखा गया है, जिसे दूसरे गांव में जल्द ही वितरित किया जाएगा।
शेखर ने संस्था की तरफ से गुप्त दान का सहयोग करने वाले व्यक्ति को कोटि - कोटि अभिनंदन कहा है। वहीं संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुराग राहुल ने कहा कि शहर के दानी लोगों की वजह से ही समाज में सेवा कार्य निरंतर जारी है। राहुल ने बढ़ते ठंढ के मद्देनजर लोगों से ठंढ से बचने की अपील की।
मौके पर उमा अमृता फाउंडेशन के संस्थापक प्रशांत शेखर, संस्था के प्रमुख मृणाल आनंद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुराग राहुल एवम कंबल लेने वाले गरीब जरूरतमंद लोग उपस्थित थे।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "उमा अमृता फाउंडेशन द्वारा महादेवगंज में किया गया दर्जनों कंबल का वितरण"
Post a Comment