जीवा अपने पापा धोनी की तरह फुटबॉल की हुई फैन : मेसी द्वारा भेजी गई टी शर्ट पहन शेयर की तस्वीरें
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी क्रिकेट की दुनिया के एक मशहूर सितारे है।
उनके चाहने वालों को उनकी हर छोटी से बड़ी बात की जानकारी होती है। वहीं धोनी फुटबॉल के कितने बड़े फैन हैं ये किसी से छिपा नहीं है। अब उन्हीं की राह पर बेटी जीवा भी चल पड़ी हैं। दरअसल जीवा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें वह अर्जेंटीना फुटबॉल टीम की जर्सी पहने हुए दिखाई दे रही है। लिहाजा इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे है कि धोनी की तरह ही जीवा भी फुटबॉल की दीवानी हो गई है।
दरअसल जीवा की कुछ तस्वीरें पिछले दिनों उनके ही इंस्टाग्राम अंकाउट पर पोस्ट की गई है। जिसमें वह अर्जेंटीना फुटबॉल टीम की एक जर्सी पहने हुए दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा हुआ है, "जैसे पापा वैसी बेटी"।
बता दें कि जीवा का सोशल मीडिया अकांउट उनके माता-पिता एमएस धोनी और साक्षी धोनी की देखरेख में ही इस्तेमाल किया जाता है। खास बात यह है कि जीवा को ये टीशर्ट क्रिसमस गिफ्ट के रूप में मिली है।
बहरहाल धोनी के बेटी को इन तस्वीरों का काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस इन फोटोज पर अलग – अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फीफा विश्व कप 2022 में अर्जेंटीना चैंपियन रही है। लियोनेल मेसी ने अपने देश को यह ट्रॉफी दिलाई है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में दो गोल किए और पेनल्टी शूटआउट में भी गोल करके अर्जेंटीना को फाइनल मुकाबले में फ्रांस को हराने में मदद की।
वहीं, एमएस धोनी की बात करें तो माही आईपीएल 2023 में भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तानी करने वाले हैं। हालांकि यह सीजन उनके क्रिकेट का आखिरी सीजन होगा। इसके बाद वह संन्यास लेंगे।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " जीवा अपने पापा धोनी की तरह फुटबॉल की हुई फैन : मेसी द्वारा भेजी गई टी शर्ट पहन शेयर की तस्वीरें"
Post a Comment